फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात साल के बाद पत्नी को दिया तीन तलाक

विज्ञापन
बाजपुर कोतवाली में तहरीर देती पीड़िता और आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष लोहनी। - फोटो : BAZPUR
विज्ञापन
बाजपुर। एक युवक ने शादी के सात साल बाद पत्नी को तलाक दे दिया।
विज्ञापन

बाजपुर के गांव मुंडिया कला निवासी रसीदा की शादी सात साल पहले जसपुर के गांव इस्लामनगर कुंडा निवासी एक युवक के साथ हुई थी। उसके तीन बच्चे हैं। शादी के कुछ महीने तक पति का व्यवहार ठीक रहा। उसके बाद वह आए दिन शराब पीकर मारपीट और प्रताड़ित करने लगा। विरोध करने पर दो साल पहले रसीदा को उसका पति धमकी देकर मायके छोड़ गया। 20 अगस्त को पति ने उसे तीन तलाक दे दिया। पुलिस से शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पीड़िता ने सप्ताह भर पहले राज्य महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष अनिता लोहनी के घर रामनगर (नैनीताल) जाकर शिकायत की। बुधवार को लोहनी पीड़िता को साथ लेकर कोतवाली पहुंची। उन्होंने पुलिस को पीड़िता की ओर से तहरीर दी। कोतवाल संजय पांडेय ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें