सुल्तानपुर पट्टी में लोगों को कोसी नदी पार कराते ट्रैक्टर चालक।
- फोटो : KASHIPUR
सुल्तानपुर पट्टी। महज 50 रुपये कमाने के लालच में कुछ ट्रैक्टर स्वामी लोगों को ट्रैक्टर से मय वाहनों के कोसी नदी पार कराकर उनकी जिंदगी खतरे में डाल रहे हैं। जिला प्रशासन इसकी जांच कर कार्रवाई करने की तैयारी कर रहा है।
मानसून में कोसी का जलस्तर पहाड़ों पर होने वाली तेज बारिश के कारण बढ़ जाता है। रामनगर से भी कोसी में कई बार अधिक पानी छोड़ा जाता है, इससे तेज बहाव रहता है। मानकी घाट से कोसी नदी पार करने के बाद काशीपुर क्षेत्र, लक्ष्मीपुर, ढकिया नंबर एक, ढकिया नंबर दो, कुंडेश्वरी, नूरपुर, जगतपुर, मेहताब वन, पथरपुरी आदि गांव की तरफ रास्ता जाता है। इन दिनों बरसात के कारण नदी में पानी की मात्रा अधिक है जिसका फायदा उठाकर कुछ लोग ट्रैक्टरों से लोगों को नदी पार करा रहे हैं। एसडीएम एपी बाजपेई का कहना है मामला संज्ञान में आने पर पुलिस को मौके पर भेजा गया है। मामले में जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।