फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के ट्रायल कल

Sun, 23 Aug 2026 12:47 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के तहत प्रथम चरण के चयन ट्रायल में रिक्त खेल विधाओं के लिए दोबारा जिलास्तरीय ओपन चयन ट्रायल सोमवार को (कल) होंगे। जिला क्रीड़ाधिकारी जानकी कार्की ने बताया कि 14 से 23 वर्ष तक के खिलाड़ियों के लिए ट्रायल मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम रुद्रपुर में सुबह आठ बजे से लिए जाएंगे। बालक वर्ग (आयु वर्ग 17-19, 19-21, 21-23 वर्ष) के लिए बास्केटबाल, बैडमिंटन, हॉकी, ताईक्वांडो, कराटे, टेबल टेनिस, जूडो, कबड्डी और वालीबॉल के खेल होंगे। बालिका वर्ग (आयु वर्ग 17-19, 19-21, 21-23 वर्ष) के लिए एथलेटिक्स, फुटबाल, बॉक्सिंग, बास्केटबाल, बैडमिंटन, हॉकी, ताईक्वांडो, कराटे, टेबल टेनिस, जूडो, कबड्डी और वॉलीबाल प्रतियोगिता होगी।
विज्ञापन

आवासीय क्रीड़ा छात्रावास के लिए चयन ट्रायल नौ से
रुद्रपुर। खेल विभाग के अधीन संचालित आवासीय क्रीड़ा छात्रावास के लिए जिला और राज्य स्तरीय चयन ट्रायल की तिथि घोषित कर दी गई है। ट्रायल मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम रुद्रपुर में होंगे। जिला क्रीड़ाधिकारी जानकी कार्की ने बताया कि जिला स्तर के ट्रायल नौ और 10 सितंबर को होंगे जबकि राज्य स्तरीय ट्रायल 15-16 सितंबर को होंगे। उन्होंने बताया कि फुटबाल, बॉक्सिंग, एथलेटिक्स , बैडमिंटन (बालक), हॉकी (बालिका), वाॅलीबाल (बालक) और क्रिकेट (बालक) के लिए ट्रायल होने हैं। खिलाड़ी की आयु एक जुलाई 2026 को 16 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। उत्तराखंड का मूल निवासी और स्थायी निवास प्रमाणपत्र अनिवार्य है। प्रवेश के लिए आवेदन पत्र जिला खेल कार्यालय से किसी भी कार्य दिवस में सुबह 10 से शाम पांच बजे तक प्राप्त किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें