जसपुर में सीमा पर तेदुंए को पकड़ने के लिए वन विभाग द्वारा लगाया गया पिंजरा।
- फोटो : KASHIPUR
जसपुर। क्षेत्र में बुधवार को तेंदुए के एक 11 वर्षीय बालिका को मारने के मामले में पतरामपुर रेंज उत्तराखंड के वन अधिकारियों ने एक पिंजरा और तीन ट्रैप कैमरे लगाए हैं। पतरामपुर रेंज के रेंजर आनंद सिंह रावत ने बताया कि उन्होंने शुक्रवार देर शाम दोनों प्रदेशों को जोड़ने वाले रास्तों पर ट्रैप कैमरे लगवा दिए थे। अभी तक कैमरों में तेंदुए की लोकेशन नहीं मिली है। सुरक्षा के लिए सीमावर्ती ग्रामों में मुनादी करा कर ग्रामीणों से शाम के समय अपने घरों से न निकलने की अपील की गई है साथ ही वन कर्मियों की गश्त भी बढ़ाई गई है।