फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र के पहले दिन मंदिरों में गूंजे जय माता दी के जयकारे

विज्ञापन
रुद्रपुर के पांच मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर/काशीपुर/बाजपुर। नवरात्र के पहले दिन श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की। कोरोना काल के बाद पहली बार बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए मंदिरों में पहुंचे। इस दौरान मंदिर जय माता दी के जयकारों से गुंजायमान रहे। श्रद्धालुओं ने भगवान से कोरोना संक्रमण से मुक्ति देने और परिवार की खुशहाली की मनौतियां मांगी।
विज्ञापन

शनिवार को शहर में स्थित पांच मंदिर, दुर्गा मंदिर, अटरिया मंदिर, दूधिया मंदिर, शिव शक्ति मंदिर, वनखंडी महादेव मंदिर, नीलकंठ मंदिर, मनकामेश्वर मंदिर, बालाजी मंदिर और पंचमुखी हनुमान मंदिर में तड़के चार बजे से ही श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचने लगे थे। दोपहर तक सभी मंदिरों में श्रद्धालु अपनी बारी का इंतजार करते रहे। मंदिरों में प्रवेश करने वाले श्रद्धालुओं के लिए मास्क अनिवार्य करने के साथ ही सैनिटाइजर की व्यवस्था की गई थी।
अटरिया मंदिर के पुजारी पंकज गौड़ ने बताया कि कोरोना काल के बाद मंदिर में पहली बार अधिक श्रद्धालु पूजा-अर्चना करने के लिए पहुंचे। कोरोना संक्रमण से बचने के लिए श्रद्धालुओं ने स्वयं सामाजिक दूरी का पालन किया। उन्होंने बताया कि रविवार को मां दुर्गा के द्वितीय स्वरूप में मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना होगी। इधर, बाजार में लोगों ने पूजा सामग्री की खूब खरीदारी की।
विज्ञापन

इधर, काशीपुर में चैती मंदिर में मुख्य पंडा विकास अग्निहोत्री ने मंत्रोच्चार के साथ घट स्थापना कर दुर्गा सप्तसति का पाठ किया गया। चामुंडा मंदिर, गायत्री मंदिर, मनसा देवी मंदिर, रामनगर रोड स्थित संतोषी माता मदिर और दुर्गा मंदिर में बड़ी संख्या में लोगों ने पुजा-अर्चना की। मंदिरों में कोरोना संक्रमण से सुरक्षा के लिए सैनिटाइजर की व्यवस्था भी की गई थी। लोग भी मास्क लगाकर मंदिरों में पहुंचे।
ग्राम खड़कपुर देवीपुरा स्थित चामुंडा मंदिर में देवी प्रतिमा स्थापित करने से पहले ग्रामीणों ने चैती मंदिर से ग्राम खड़कपुर देवीपुरा स्थित चामुंडा मंदिर तक कलश यात्रा निकाली। यात्रा में ओमवीर, प्रभावती रामकली, हरिओम सिंह, दिनेश, प्रेमा, रामवती, बाल किशन आदि मौजूद रहे। उधर, सुल्तानपुर पट्टी में भी भक्तों ने कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की।
वहीं, बाजपुर में श्रद्धालुओं ने सामाजिक दूरी का पालन करते हुए मंदिरों में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। पूजा का सामान खरीदने के लिए बाजार भी चहलपहल रही। धार्मिक स्थानों पर पुलिस की गश्त भी रही।

रुद्रपुर के दुर्गा मंदिर में नवरात्र के पहले दिन पूजा अर्चना करते श्रद्धालु।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें