फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: परिवहन विभाग ने ओवरलोड 105 वाहन पकड़े

Sun, 08 Feb 2026 01:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। दो दिन पहले हाईवे पर हुए भीषण हादसे के बाद से परिवहन विभाग ने ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। विभाग की चार टीमों ने हाईवे सहित अन्य मार्गों पर संघन अभियान चलाकर 105 ओवरलोड वाहनों को पकड़ा। इसमें 15 वाहनों को सीज कर दिया। इससे वाहन चालकों में खलबली मच गई। एआरटीओ की टीम देखते ही कई चालक कुछ दूरी से लौटते नजर आए।
विज्ञापन

बीते बृहस्पतिवार को हाईवे पर भूसी से भरा ओवरलोड ट्राॅला पलटने से कार सवार नाजिम की मौत हो गई थी। हादसे के बाद शुक्रवार से काशीपुर एआरटीओ प्रवर्तन संदीप वर्मा के नेतृत्व में परिवहन विभाग की चार टीमों ने संघन अभियान शुरू किया है। शनिवार को क्षेत्र में परिवहन टीमों ने काशीपुर-रुद्रपुर हाईवे, हल्द्वानी स्टेट हाईवे, रामपुर रोड, बाजपुर दोराहा रोड सहित अन्य क्षेत्रों में भूसी, खनन सहित अन्य माल लदे ओवरलोड वाहनों की धरपकड़ की।
एआरटीओ प्रवर्तन संदीप वर्मा ने बताया कि अभियान के तहत खनन, भूसी और अन्य सामान से माल लदे 105 वाहनों को पकड़ा। इसमें 90 वाहनों का चालान किया गया जबकि 15 को सीज किया है। बताया कि चेकिंग अभियान जारी रहेगा। वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें