फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: ट्रांसपोर्ट और सप्लाई चेन लड़खड़ाई, उत्पादन में 45 प्रतिशत की गिरावट

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। दिवाली के बाद सिडकुल औद्योगिक क्षेत्र में ट्रांसपोर्ट और सप्लाई चेन लड़खड़ा गई है। ट्रक चालकों और श्रमिकों के बड़ी संख्या में छुट्टी पर जाने का असर उत्पादन और माल की सप्लाई पर दिख रहा है। उद्यमियों ने सप्ताहांत तक स्थिति पूर्ववत होने भरोसा जताया है।
विज्ञापन

एसोसिएशन के अनुसार, दिवाली से पहले सिडकुल से रोजाना करीब 1200 से 1400 ट्रकों के माध्यम से लगभग 18 से 20 हजार मीट्रिक टन माल की सप्लाई हो रही थी। कच्चा माल भी इसी गति से फैक्ट्रियों में पहुंच रहा था। दिवाली के बाद यह आंकड़ा घटकर रोजाना 600 से 700 ट्रक और 8 से 10 हजार मीट्रिक टन माल पर आ गया है। यानी सप्लाई में करीब 45 से 50 प्रतिशत की गिरावट आई है। उद्यमियों का कहना है कि बिहार, यूपी, झारखंड और पश्चिम बंगाल के चालक और श्रमिक छठ पूजा के लिए घर गए हैं। कई ट्रक माल लेकर गए लेकिन त्योहार के चलते वापस नहीं आए। इससे ट्रकों की कमी हो गई है और भाड़ा भी 15 से 20 प्रतिशत तक बढ़ गया है। कई फैक्ट्रियों में कच्चा माल नहीं पहुंचने से उत्पादन 30 से 40 प्रतिशत तक घट गया है। तैयार माल गोदामों में है लेकिन डिस्पैच नहीं हो पा रहा है। कुछ उद्यमियों का मानना है कि हर साल दिवाली और छठ के इसी तरह के हालात बनते हैं।

क्या बोले कारोबारी
दिवाली के बाद हर साल यही स्थिति बनती है। चालक और श्रमिक छुट्टी पर जाते हैं इससे सप्लाई चेन टूट जाती है। इस बार छठ की लंबी छुट्टी के कारण असर ज्यादा दिखा। 15 नवंबर के बाद स्थिति सामान्य हो जाएगी। -अजय तिवारी, पूर्व अध्यक्ष, सिडकुल एसोसिएशन।
विज्ञापन


ट्रांसपोर्ट की कमी से डिस्पैच प्रभावित हुआ है लेकिन इसमें घबराने की बात नहीं है। दो-तीन दिन में सप्लाई फिर से सामान्य हो जाएगी। -गजेंद्र सिंह, अध्यक्ष, सिडकुल एसोसिएशन।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें