फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांजिट कैंप में अवैध पैथोलॉजी लैब बंद करने के आदेश

Fri, 04 Mar 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
एसएसपी ने जनता दरबार लगातार फरियादियों का दुखड़ा सुना। उन्होंने जनता दरबार की सबसे ज्यादा शिकायतें गदरपुर थाने में लंबित होने पर गहरी नाराजगी जताई। एसएसपी ने दरबार में उठी 20 शिकायतों पर अधीनस्थों को प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


वार्ड नंबर एक निवासी महिला ने संजयनगर खेड़ा में अवैध रुप से पैथोलॉजी लैब चलने की शिकायत की। उन्होंने कहा कि लैब की आड़ में गैरकानूनी धंधे चल रहे हैं। एसएसपी ने एसओ ट्रांजिट कैंप को शाम तक लैब संचालक के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

बृहस्पतिवार को एसएसपी केवल खुराना ने पुलिस लाइन में जनता की समस्याएं सुनीं। फौजी मटकोटा निवासी सोनिया ने कहा कि उसकी शादी एक साल पहले किच्छा निवासी एक युवक से हुई थी। वर्तमान में ससुराली कुंडेश्वरी में रहते हैं। शादी के बाद से ही दहेज को लेकर प्रताड़ित करने के साथ ही रसोई गैस खुली छोड़कर जान लेने की कोशिश की गई।
विज्ञापन


बीते 28 जनवरी को ससुरालियों ने जबरन जहर पिला दिया। शिवनगर रुद्रपुर निवासी सीमा कौर ने पति के खिलाफ प्रताड़ित करने की शिकायत की है। जगतपुरा निवासी रामबाबू ने कहा कि बीते 23 जनवरी को उसकी नाबालिग बेटी का अपहरण हुआ था और बाद में वह बरामद हो गई थी। लेकिन नामजद मुकदमा होने के बाद भी अभी तक आरोपियों पर कार्यवाही नहीं हो सकी है।

खटीमा निवासी दिवान सिंह रावल ने उसके भतीजे नीरज रावल और दोस्त हिमांशु चंद का शव बीते 24 अक्टूबर 14 को सूखी नहर के पास बरामद हुई थी। पुलिस ने ढिलाई बरतते हुए फाइनल रिपोर्ट लगा दी। लेकिन उनके आवेदन पर कोर्ट ने एफआर निरस्त कर दी। परिजनों के साथ आई वृद्धा न्याय की मांग को लेकर फफक पड़ी। एसएसपी ने मामले की जांच खटीमा से सितारगंज कोतवाली ट्रांसफर कर दी।

साधुनगर सितारगंज के ग्रामीणों ने बीते 20 फरवरी से धौरा डाम किच्छा से लापता मूकबधिर दंपत्ति अमर सिंह और अमर कौर को खोजने की गुहार लगाई। एसएसपी ने एसएसआई किच्छा को तत्काल टीम भेजकर बरामदगी करने के निर्देश दिए। इस मौके पर एएसपी पंकज भट्ट और सभी थानों के इंचार्ज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें