फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार इंस्पेक्टरों पर मेहरबानी, तबादला रुका

Wed, 22 Jun 2016 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
कैंसल्‍ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आबकारी महकमे में 13 इंस्पेक्टरों के तबादले के आदेश क्या हुए, विभाग में हड़कंप मचा रहा। आयुक्त ने तबादले की जद में आए निरीक्षकों को तत्काल नई तैनाती स्थल में ज्वाइनिंग करने के निर्देश के साथ ही ऐसा नहीं करने वालों पर अनुशासनात्मक कार्यवाही की चेतावनी भी दी थी। 
विज्ञापन


निर्देशों की अवहेलना तो हुई ही साथ ही कुछ इंस्पेक्टर पहुुंच के दम पर तबादला रुकवाने में कामयाब रहे। तबादला आदेश के सात दिन बाद आयुक्त ने चार इंस्पेक्टरों का तबादला अग्रिम आदेशों तक स्थगित करने के आदेश जारी कर दिए। दअरसल बीते 15 जून को आबकारी आयुक्त बीके संत ने 13 इंस्पेक्टरों के तबादले किए थे। अचानक तबादला आदेश आने पर कई इंस्पेक्टरों में खलबली मच गई थी। 

कई इंस्पेक्टरों ने तबादला रुकवाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा दिया था। यही कारण था कि आयुक्त के स्पष्ट आदेश के बाद भी कुछ इंस्पेक्टरों ने न तो पुरानी जगह चार्ज छोड़ा और न ही नए तैनाती स्थल पर ज्वाइनिंग ली। चर्चा है कि मन पंसद जगह पोस्टिंग रुकवाने के लिए इंस्पेक्टरों ने कड़ी मशक्कत की। 
विज्ञापन


जिसके चलते सात दिन बाद ही चार इंस्पेक्टरों के तबादले को आबकारी आयुक्त ने स्थगित कर दिया। अचानक चार इंस्पेक्टरों पर मेहरबानी से विभाग के आला अधिकारी भी हैरत में  हैं। 21 जून को आबकारी आयुक्त बीके संत के हस्ताक्षरों से जारी आदेश में आबकारी निरीक्षक काशीपुर विष्णु थापा, निरीक्षक सीएसडी डिपो देहरादून प्रतिमा गुप्ता, निरीक्षक चकराता मानवेंद्र सिंह पंवार और निरीक्षक खटीमा सोनू सिंह का तबादला अग्रिम आदेशों तक स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें