मझोला। मझोला के आयुष्मान आरोग्य मंदिर में आशा कार्यकर्ताओं को रिफ्रेशर प्रशिक्षण दिया गया। डॉ. एमपी सिंह ने प्रशिक्षण में मुख्य बिंदुओं पर चर्चा की। इनमें योग से जनसामान्य को स्वस्थ बनाए रखने के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही 12 लोगों की ईसीजी भी की गई। वहां पर डाॅ. अभिषेक मिश्रा, कुंती देवी, किरन देवी, गीता देवी आदि थे।