बाजपुर। तहसील कार्यालय परिसर में महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट का निर्माण कार्य शुरू हो गया। बृहस्पतिवार को एसडीएम डॉ. अमृता शर्मा ने साढ़े सात लाख रुपये की लागत से बनने वाले पिंक टॉयलेट निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। शौचालय का निर्माण पॉलिप्लेक्स कंपनी की ओर से किया जाएगा। तत्कालीन एसडीएम आरसी तिवारी के अनुरोध पर पॉलिप्लेक्स कंपनी से सीएसआर फंड से पिंक टॉयलेट निर्माण कराने की बात कही थी। एसडीएम डॉ. शर्मा ने बताया कि शहर में महिलाओं के लिए कोई भी शौचालय नहीं था। शौचालय निर्माण होने से महिलाओं को सुविधा मिलेगी। वहां तहसीलदार अक्षय भट्ट, पॉलिप्लेक्स कंपनी एचआर हैड डीके वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।