काशीपुर। पुलिस-प्रशासन ने आरओबी से भारी व बड़े वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाया है बावजूद इसके रात के अंधेरे में आरओबी से बड़े वाहन गुजर रहे हैं। रविवार की रात ऐसा एक मामला कैमरे में कैद हो गया। लोगों ने बताया कि रात के समय भारी वाहनों और बसों के हेल्पर और परिचालक वाहन से उतर कर बैरिकेडिंग को हटाकर आरओबी से वाहन निकालते हैं।