नगर निगम तैयार कर रहा है डीपीआर
रुद्रपुर। नगर निगम की ओर से भूरारानी, गंगापुर रोड, फुलसुंगा रोड पर स्ट्रीट लाइटें लगवाई जाएंगी। इसके लिए डीपीआर बनाई जा रही है।
लंबे समय से सड़कों पर स्थानीय लोग स्ट्रीट लाइटें लगवाने की मांग कर रहे हैं। हाल में ही नगर निगम में व्यापारियों के साथ मेयर के संवाद में भी यह मुद्दा प्रमुखता से उठा था। मेयर विकास शर्मा ने बताया कि गंगापुर रोड, भूरारानी, फुलसुंगी का क्षेत्र वर्ष 2018 में नगर निगम में शामिल हुआ था। करीब 15 किलोमीटर के दायरे में स्ट्रीट लाइट लगाई जानी हैं। स्ट्रीट लाइटों को नगर निगम में कंट्रोल रूम बनाकर जोड़ने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।