रुद्रपुर। त्योहारी सीजन ने रुद्रपुर के बाजार में रौनक लौटा दी है। मुख्य बाजार, डीडी चौक और इंदिरा चौक स्थित इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में ग्राहकों को लुभाने के लिए खास ऑफर दिए जा रहे हैं। इस बार सबसे बड़ा आकर्षण 50 हजार रुपये की खरीद पर 10 हजार रुपये की सीधी छूट है।
इसके साथ ही कंपनियों की ओर से फ्री गिफ्ट, एक्सचेंज बोनस और जीरो कॉस्ट ईएमआई की सुविधा भी दी जा रही है। शोरूम में एलईडी टीवी, डबल डोर फ्रिज, वाशिंग मशीन, माइक्रोवेव और एसी की सबसे ज्यादा मांग देखी जा रही है। धनतेरस और दिवाली को लेकर लोग अभी से एडवांस बुकिंग करा रहे हैं। 55 इंच के स्मार्ट टीवी पर आठ हजार तक की छूट और फ्रिज पर पांच हजार रुपये तक का कैशबैक दिया जा रहा है। यह ऑफर 15 नवंबर तक जारी रहेगा। कंपनियों ने भी त्योहार को देखते हुए नए मॉडल बाजार में उतारे हैं।
कोट:
पिछले साल की तुलना में इस बार बाजार में रौनक है। कंपनियों ने नए मॉडल उतारे हैं और हम छूट के साथ गिफ्ट भी दे रहे हैं। -विकास कुमार, इलेक्ट्रॉनिक कारोबारी, रुद्रपुर
ग्राहकों की पसंद को देखकर हमने दिवाली से पहले दुकान पर स्टॉक मंगा लिया है। दिवाली पर इस बार अच्छी आमदनी की उम्मीद है। -जगत सिंह, इलेक्ट्रॉनिक कारोबारी, रुद्रपुर
इलेक्ट्राॅनिक उपकरणों के रेट
एलईडी 10 हजार से 70 हजार तक
फ्रिज 15 हजार से 50 हजार तक
वॉशिंग मशीन 11 हजार से 60 हजार तक
एसी 25 हजार से 75 हजार तक
कूलर 10 हजार से 40 हजार तक