फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों ने किया एसएसपी का घेराव 

Thu, 02 Jun 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
एसएसपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुख्य बाजार में दुकान स्वामी से हाथापाई करने और हवाई फायरिंग कर तोड़फोड़ करने के मामले में गुस्साए व्यापारियों ने पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलकराज बेहड़ के नेतृत्व में एसएसपी का घेराव किया। घटना में शामिल चारों आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की।
विज्ञापन


बुधवार देर रात व्यापारी नितिन अनेजा दुकान बंद कर रहे थे। तभी आधा दर्जन बदमाश दुकान में घुसने की कोशिश करने लगे। जिसका विरोध करने पर बदमाशों ने नितिन के साथ हाथापाई शुरु कर दी। इतना ही नहीं बदमाशों ने दुकान में तोड़फोड़ कर पथराव किया। 

लाइसेंसी हथियारों से हवाई फायरिंग शुरु कर दी। इससे व्यापारियों में अफरातफरी मच गई। बदमाश नगदी व सोने की चेन लूटकर ले गए। घटना के विरोध में व्यापारियों ने कोतवाली में धरना दिया। बृहस्पतिवार को पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलकराज बेहड़ के नेतृत्व में पार्षदों, व्यापारियों व कांग्रेसियों ने एसएसपी कार्यालय में एसएसपी अनंत शंकर ताकवाले का घेराव किया। 
विज्ञापन


व्यापारियों ने कहा कि पुलिस की सुस्ती से बदमाश बेखौफ हो गए हैं। मुख्य बाजार में बदमाशों द्वारा व्यापारी के साथ मारपीट व हवाई फायरिंग करना दर्शाता है कि बदमाशों को पुलिस का कोई खौफ नहीं है। लगातार हो रही इस तरह की घटनाओं में व्यापारियों में भय है। 

व्यापारियों ने घटना में शामिल नामजद आरोपियों को गिरफ्तार करने, ट्रांजिट कैंप में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को थाने में लाकर पुलिस कर्मियों द्वारा की गई मारपीट में दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई करने, फुलसुंगा निवासी सुरक्षा कर्मी राजवीर चौधरी से हुई बंदूक लूट की खुलासा करने और ट्रांजिट कैंप में बिक रही शराब पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। 


सीओ और कोतवाल नहीं हैं एक्टिव
व्यापारियों का नेतृत्व कर रहे पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलकराज बेहड़ ने एसएसपी से कहा कि शहर में क्राइम बढ़ रहा है। लेकिन शहर कोतवाल व सीओ की सक्रियता कहीं दिखाई नहीं देती। शहर में कहीं भी पुलिस नाम की चीज ही नहीं दिखती। शहर के चौराहे, महत्वपूर्ण स्थानों पर पुलिस नजर ही नहीं आती। 

व्यापारी से हुई मारपीट और घटना की सूचना देने के बाद भी पुलिस का कोई बड़ा अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। यही कारण है कि बदमाशों को अब पुलिस का डर नहीं रहा। उन्होंने कहा कि शहर की जनता को सक्रिय सीओ और कोतवाल की जरूरत है।

कोतवाल को फोन कर जताई नाराजगी
पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठते ही एसएसपी अनंत शंकर ताकवाले ने कोतवाल को फोन कर नाराजगी व्यक्त की। एसएसपी ने कहा कि कोई भी पुलिस कर्मी थाने व चौकी पर नहीं बैठेगा।

एसएसपी ने यह तक कह डाला कि वह थाने व कोतवाली संभालने के लिए नहीं बैठे हैं। उन्होंने कहा कि चौराहों और मुख्य स्थानों पर पुलिस बल तैनात की जाए। बल्कि थाना इंचार्जों समेत वह स्वयं भी एक्टिव रहे। उन्होंने तुरंत आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

याद आया पूर्व कोतवाल का कार्यकाल
एक बार फिर शहर के लोगों और व्यापारियों को पूर्व कोतवाल जेसी पाठक का कार्यकाल याद आया। लोगों का कहना था कि पूर्व कोतवाल जेसी पाठक न केवल कर्मचारियों को एक्टिव रखते थे। बल्कि रात-रात भर स्वयं भी शहर में गश्त लगाकर सुरक्षा व्यवस्था देखते थे। उनके कार्यकाल में चौराहों और मुख्य स्थानों पर पुलिस बल हमेशा तैनात दिखता था। 

व्यापारियों कहना था कि स्वयं जेसी पाठक एक्टिव रहते हुए खुद इंदिरा चौक से लेकर डीडी चौक तक चार-पांच घंटे चेकिंग करते थे। शहर के बीच बड़े व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर भी रात्रि गश्त में उनकी गाड़ियां घूमती थीं, इससे अपराधियों में भी खौफ का माहौल बना हुआ था। 

पीड़ित व्यापारी की तहरीर पर चार के खिलाफ मुकदमा
पीड़ित व्यापारी नितिन अनेजा की तहरीर पर पुलिस ने गोलू विर्क निवासी घासमंडी, चेतन मगट निवासी प्रीत बिहार, सर्वजोत निवासी गुरुनानक स्कूल के सामने रुद्रपुर और सहज विर्क निवासी आदर्श कालोनी रुद्रपुर के खिलाफ धारा 354, 307, 504, 506, 427 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी को दबिश दी लेकिन सभी आरोपी फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें