काशीपुर। एसपी कार्यालय के बाहर नगर निगम की ओर से बनाई पार्किंग को निशुल्क कराने की मांग के लिए व्यापार मंडल ने एसडीएम अभय प्रताप सिंह को ज्ञापन सौंपा। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के अध्यक्ष प्रभात साहनी के नेतृत्व में व्यापारियों ने एसडीएम अभय प्रताप सिंह को ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा कि निगम प्रशासन ने जीजीआईसी के सामने एसपी कार्यालय के बाहर नई पार्किंग बनाई है। संगठन ने पार्किंग को निशुल्क रखने की मांग की है। वहां पर दिपांशु अग्रवाल, जतिन नरूला, सिद्धांत चौहान, अवनीश सिंह, आदित्य अग्रवाल, उज्ज्वल ठकराल आदि थे। संवाद