फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: बढ़ रहे वायरल के मामले, सावधानी बरतें

Wed, 06 Sep 2023 12:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रोजाना सरकारी अस्पताल में पहुंच रहे हैं 200 से 250 मरीज
विज्ञापन

रुद्रपुर/खटीमा। क्षेत्र में वायरल बुखार का प्रकोप तेजी से फैल रहा है। मेडिकल कॉलेज में इलाज कराने के लिए आने वाले मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में इलाज के लिए आने वाले मरीजों में से 50 फीसदी से अधिक मरीज वायरल बुखार के हैं। कॉलेज के दोनों फिजिशियन रोजाना 200 से 250 मरीजों का इलाज कर रहे हैं। हर रोज 50 से 60 बच्चे इलाज के लिए आ रहे हैं। इधर खटीमा के नागरिक अस्पताल में भी अधिकतर मरीज वायरल बुखार के आ रहे हैं। ओपीडी में तैनात डॉ. वीपी सिंह ने बताया कि प्रतिदिन करीब 40 से अधिक मरीज वायरल बुखार के आते हैं।
विज्ञापन


वायरल बुखार के लक्षण
- बुखार के साथ सूखी खांसी होना
- छाती मेें जकड़न
- पैरोें की मांसपेशियो में दर्द
- रीढ़ की हड्डी में दर्द
- शरीर का तापमान का तेजी से कम और ज्यादा होना
- नाक बहना

बचाव के तरीके
- मास्क पहने
- अस्पताल में पहुंचकर टेस्ट करवाएं
- उबला हुआ पानी पीएं
- बाहर का खाना ना खाएं
- मच्छरों से बचाव के लिए फुलबाजू के कपड़े पहनें, मच्छरदानी का प्रयोग करें



वायरल के मरीजों की संख्या बढ़ी है। घर के आसपास मच्छर ना पैदा होने दें। वायरल के लक्षण साफ तौर पर दिखाई देते हैं। लक्षण होने पर तुरंत डाक्टर को दिखाएं। बिना डाक्टर की सलाह के कोई दवाई ना लें। अस्पताल में सभी दवाइयां उपलब्ध हैं। - डॉ. आरके सिन्हा, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें