फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: व्यापार मंडल अध्यक्ष सहित चार पर केस

Sun, 09 Mar 2025 12:47 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गदरपुर। घर में घुसकर मारपीट के मामले में पुलिस ने व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक बेहड़ सहित चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। बराखेड़ा निवासी अंकुर चावला ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि दो दिन पूर्व उनके चाचा प्रदीप चावला और अमित बेहड़ के बीच कहासुनी हुई थी। संभ्रांत लोगों ने मामले को निपटा दिया था।
विज्ञापन

अंकुर चावला का आरोप है कि मामले के निपट जाने के बाद दीपक बेहड़, एकम बेहड़, शिवम बेहड़ और यश बेहड़ ने अपने कुछ अन्य साथियों के साथ प्रदीप चावला के घर पर हमला बोल दिया। उन्हें रोकने का प्रयास किया तो हमलावरों ने धक्कामुक्की की।
आरोप है कि उनके घर के मेन गेट पर तोड़ फोड़ की गई और महिलाओं के सामने गालीगलौज की। बीच बचाव में आए उनके घर के नौकर को भी घायल कर दिया गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक बेहड़ ने कहा उनकी और अमित की ओर से तहरीर सौंपी गई है। राजनैतिक दबाव के चलते कार्रवाई नहीं हो रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें