सितारगंज। वन विभाग की टीम ने अवैध खनन में संलिप्त वाहन को सीज कर दिया। शनिवार रात रनसाली रेंजर महेंद्र सिंह रैकुनी के निर्देशन में वन विभाग ने यह कार्रवाई की है।
वन अधिकारियों को गांव उकरौली और साधूनगर से होकर बहने वाली कैलाश नदी में रात में अवैध खनन होने की शिकायत मिली थी। यहां खनन माफिया ट्रैक्टर में कराह लगाकर आरबीएम एकत्र कर वाहनों में भरकर ले जा रहे थे। उकरौली और साधूनगर में निजी खनन के पट्टे हैं। शनिवार रात यहां केएमवीएन के पट्टे के पास अवैध खनन हो रहा था। तभी वन विभाग की टीम ने मौके से एक ट्रैक्टर को पकड़ लिया। आरबीएम एकत्रित करने में उपयोगी यंत्र कराह भी जब्त कर लिया। टीम को देख खनन माफिया पहले ही भाग गए। रेंजर महेंद्र सिंह रैकुनी ने बताया कि वाहन को सीज कर कार्रवाई की जा रही है। कहा कि पट्टों से बाहर अवैध खनन होने पर पट्टाधारकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।