फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 23 घायल

Sun, 09 Jun 2019 12:27 AM IST
अरुण कुमार अमर उजाला ब्यूरो 
विज्ञापन
खटीमा के पोलीगंज में ट्राली पलटने से बनी जाम की स्थिति। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

मां पूर्णागिरि के दर्शन कर दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ओवरटेक करने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 23 श्रद्धालु घायल हो गए। ट्रॉली पलटते ही दूसरी ट्रॉली के श्रद्धालु और राहगीर घायलों को बाहर निकालने में जुट गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को दो 108 सेवा वाहनों से न्यूरिया के सीएचसी में भर्ती कराया। 

विज्ञापन


पीलीभीत के गांव कलिया थाना न्यूरिया के सौ से अधिक श्रद्धालु दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में बृहस्पतिवार को मां पूर्णागिरि के दर्शन के लिए आए थे। शनिवार को यह लोग मां के दर्शन कर लौट रहे थे। पोलीगंज के पास पीछे वाले ट्रैक्टर चालक हरस्वरूप ने ओवरटेक की कोशिश की। इससे ट्रैक्टर-ट्रॉली (यूपी 26 डी 0892) अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटते ही चीख पुकार मच गई। दूसरी ट्रॉली के श्रद्धालु और आसपास के लोगों ने घायलों को बाहर निकाला।

हादसे के चलते वहां जाम की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही सत्रहमील पुलिस चौकी प्रभारी अनिल उपाध्याय टीम के साथ पहुंचे और ट्रॉली पलटने से घायल हुए 23 लोगों न्यूरिया से बुलाई गई दो 108 सेवा वाहनों की मदद से सीएचसी न्यूरिया भिजवाया गया। घायलों की संख्या अधिक होने के कारण दोनों वाहनों को कई चक्कर लगाने पड़े। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लिया है। बचाव कार्य में कांस्टेबल गोपाल पांडे, नवीन जोशी, हरेंद्र थापा, मोहन सिंह आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन


ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से यह श्रद्धालु हुए घायल 
भगवान दास पुत्र त्रिलोकी, धर्मेंद्र पुत्र रामकिशन, नीलम पत्नी रामकिशन, हरस्वरूप, सचिन, शिवदयाल पुत्र कुंदनलाल, कुंदन लाल, श्याम चरण पुत्र कुंदनलाल, गंगाराम, शांति स्वरूप पुत्र गंगाराम, केशवती पुत्री शिवकुमार, शिव कुमार पुत्र ओमप्रकाश, पार्वती पुत्री ओमप्रकाश, चमन पुत्री ओमप्रकाश, अंशू पुत्र हंसरूप, पूजा पुत्री ओंकार, श्रीपाल पुत्र पोथीराम, लक्ष्मी देवी पत्नी रवि कुमार, पवन पुत्र श्रीपाल, नीतू पुत्री हरस्वरूप, बुद्धोदेवी पत्नी दुर्गा प्रसाद, राकेश कुमार पुत्र बुद्धसेन और नीलम पुत्री रामदुलारे शामिल हैं। घायलों में धर्मेंद्र का पैर और नीलम का हाथ फैक्चर हो गया है। 
हादसा : समय दर समय 
1.45 बजे : श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी। 
2.00 बजे : टीम के साथ मौके पर पहुंचे सत्रहमील चौकी प्रभारी। 
2.10 बजे : मौके पर न्यूरिया से पहुंची दो 108 वाहन। 
2.50 बजे : तक सभी घायल पहुंचे सीएचसी न्यूरिया पीलीभीत। 
3.30 बजे : तक सभी श्रद्धालु घरों के लिए हो गए रवाना। 

दूसरे ट्रैक्टर से तुरंत ट्रॉली सीधी कर निकाले घायल 
खटीमा। दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ में यह हादसा हो गया और 23 श्रद्धालु घायल हो गए। वहीं दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ होने का लाभ यह हुआ कि घटना के तुरंत बाद दूसरे ट्रैक्टर की सहायता से हाइड्रोलिक की मदद से पलटी ट्रॉली को सीधा कर उसके नीचे दबे घायलों को बाहर निकाल लिया गया। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें