फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: 20 गांव के लोगों को भूमिधरी अधिकार वापस नहीं किए तो ट्रैक्टरों के साथ डालेंगे डेरा

Tue, 05 Sep 2023 12:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
रुद्रपुर कलक्ट्रेट में सांकेतिक प्रदर्शन करते किसान और श्रमिक। संवाद  - फोटो : Samvad
विज्ञापन
संयुक्त किसान मोर्चा और श्रमिक संयुक्त मोर्चा ने किया सांकेतिक प्रदर्शन
विज्ञापन

रुद्रपुर। बाजपुर में 20 गांव की 5838 एकड़ जमीन के भूमिधरी अधिकारों की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन का संयुक्त किसान मोर्चा और श्रमिक संयुक्त मोर्चा ने समर्थन किया। दोनों मोर्चों से जुड़े किसानों और श्रमिकों ने कलक्ट्रेट में सांकेतिक प्रदर्शन किया और डीएम के माध्यम से सीएम को भेजे ज्ञापन में समस्या का समाधान करने की मांग की है।
विज्ञापन

सोमवार को बड़ी संख्या में किसान और श्रमिकों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने डीएम उदयराज सिंह को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपकर कहा कि बाजपुर के 20 गांव की जमीन से सरकार ने भूमिधरी अधिकार छीन लिए हैं। तीन साल से हजारों परिवार भूमिधरी अधिकार बहाल करने की मांग को लेकर सरकार से अनुरोध कर रहे हैं। बाजपुर तहसील में पिछले 35 दिन से लगातार भूमि बचाओ सत्याग्रह चल रहा है लेकिन सरकार की ओर से कोई समाधान नहीं निकाला गया है। इससे किसानों, व्यापारियों और मजदूरों में रोष है। उन्होंने चेताया कि यदि जल्द ही स्थानीय लोगों को भूमिधरी अधिकार वापस नहीं किए गए तो संयुक्त किसान मोर्चा आंदोलन चलाने के लिए विवश और हजारों ट्रैक्टर के साथ बाजपुर में डेरा डाला जाएगा। वहां पर तराई किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष तजिंदर सिंह विर्क, हरजीत सिंह, जसवीर सिंह, ललित मटियाली, गुरजीत सिंह, नरेश शर्मा, हरभजन सिंह, साहब सिंह, अमृतपाल सिंह, सुखवंत सिंह सहित अनेक मौजूद रहे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें