फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन विभाग ने तेंदुआ ट्रेसिंग के लिए जेसीबी से उखड़वाई घास

विज्ञापन
काशीपुर की कौशांबी कॉलोनी के पास पिंजरा लगाते वनकर्मी। संवाद - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
काशीपुर। तेंदुए की चहलकदमी से मानपुर रोड स्थित कौशांबी कॉलोनी के निवासियों में दहशत है। कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति के घर मिली सीसीटीवी फुटेज में एक तेंदुआ कॉलोनी में घूमता दिखा। इससे सहमे लोग रात के समय घरों में कैद रहने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

मानपुर रोड स्थित कौशांबी एवेन्यू के आसपास एक महीने से तेंदुए का कुनबा घूम रहा है। कॉलोनीवासियों ने इस क्षेत्र में छह-सात तेंदुए होने का दावा किया है। इनकी धरपकड़ के लिए पिछले सप्ताह से वन विभाग ने कॉलोनी के जंगल क्षेत्र में तीन पिंजरे और चार कैमरे लगाए हैं। बुधवार तड़के एक तेंदुआ फंसने के कुछ समय बाद ही पिंजरा तोड़कर भाग गया। इससे कॉलोनीवासियों की दहशत बढ़ गई है।
कॉलोनी निवासी कमलेंद्र चौधरी ने बताया कि बुधवार रात करीब आठ बजे कॉलोनी के पांच-छह लोग आपस में बात कर रहे थे। उनके पड़ोस में रहने वाले रमेश अरोरा के परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज में एक तेंदुआ कॉलोनी में घूमता नजर आया। वनाधिकारियों को इसकी सूचना दी गई। रेंजर ललित आर्य ने बताया कि जेसीबी के माध्यम से बृहस्पतिवार से कॉलोनी के पास झाड़ियों को साफ करा वहां एक और पिंजरा लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें