फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजिस्ट्रेशन के बावजूद सीमा पर रोके जाने से पर्यटक परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर का प्रकोप भले ही कम हो गया हो लेकिन यूपी की रामपुर सीमा पर सख्ती पूर्व की तरह ही है। बाहरी राज्यों के बगैर कोरोना जांच रिपोर्ट के आने वाले लोगों को लौटाया जा रहा है। वहीं रजिस्ट्रेशन के बावजूद सीमा पर तपती धूप में काफी देर तक रोके जाने से पर्यटक परेशान हो रहे हैं। उनका कहना है कि सीमा पर एंट्री ही करानी है तो ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन बंद करना चाहिए।
विज्ञापन

कोट
कोविड के नियमों का पालन सभी लोग कर रहे हैं। रजिस्ट्रेशन और कोविड जांच के बाद भी सीमा पर काफी देर तक रोका जाना गलत है। सरकार को नियमों में अब ढिलाई करनी चाहिए ताकि पर्यटक परेशान न हों। - ललित शर्मा, दिल्ली।
--
गुरुग्राम (हरियाणा) से मुक्तेश्वर में घूमने जा रहे हैं। कोरोना संक्रमण के चलते लंबे समय से घर पर ही थे। सीमा पर लगाई गई पाबंदी से परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है। अब पाबंदी में ढील मिलनी चाहिए। - महेंद्र छाबड़ा, गुरुग्राम।
विज्ञापन

--
हमारी टीम अल्मोड़ा में एक संस्था का संचालन कर रही है। इसके तहत गरीब और निर्धन बच्चों को शिक्षा दिलाई जा रही है। लंबे समय से अल्मोड़ा जाना नहीं हो पाया है। अब आया तो कोरोना रिपोर्ट नहीं होने पर रोक दिया गया। - विजय प्रकाश, दिल्ली।
--
कोरोना संक्रमण कम होने पर परिजनों के साथ घूमने का टूर बनाया है। कुछ दिन नैनीताल में रुककर पहाड़ी जिले में जाएंगे। रामपुर सीमा को पार करना बड़ा चुनौतीपूर्ण है। जांच के नाम पर सिर्फ परेशान किया जा रहा है। - महेंद्र सिंह, दिल्ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें