फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: सीबीएसई और उत्तराखंड बोर्ड के टॉपर सम्मानित

Wed, 12 Jul 2023 12:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
शांतिपुरी मे सम्मानित छात्राओं के साथ प्रधानाचार्य व ​शिक्षक।
विज्ञापन
रुद्रपुर। रुद्रपुर सांस्कृतिक मंच की ओर से प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न विद्यालयों के 10वीं और 12वीं के टॉपर विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। एक होटल में सोमवार शाम आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक शिव अरोरा, विशिष्ट अतिथि कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा, मंच के अध्यक्ष सुधांशु गावा, कार्यक्रम संयोजक केवल कृष्ण बतरा ने किया। अतिथियों ने 10वीं उत्तराखंड बोर्ड के मेधावी प्रियंक भारद्वाज, रोहित पांडे, सुमित कुमार, प्रियंका गंगवार, श्रेयांशी पांडे, छवि अग्रवाल, शबीना, नेहा, सीबीएसई बोर्ड के कुनाल रावत, निशा सिंह, सीरत कौर, कार्तिक अग्रवाल, अक्सरा कंबोज, सूर्यांश यादव, गौरी गगनेजा, तन्मय शुक्ला, हृदयेश नारंग, तौफीका, आदित्य अधिकारी, सचिन चंद, भव्यांशी शर्मा, विनायक बंसल, आर्यवीर सिंह रावत, स्तुति कार्की, अंशु को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

12वीं में सीबीएसई के अनिकेत स्वरूप, सहजप्रीत कौर, निखिल यादव, कनक पाल, माही झा, धैर्य अरोरा, वंश पोपली, रिशित सैनी, जपनीत कौर, गौरी कन्याल, आयुष पसरीचा, आरव खेड़ा, अनुष्का अग्रवाल, यशराज सिंह, कशिश अग्रवाल, अनुज गंगवार, पीयूष पाहवा, आर्यमान विज, निखिल कुमार, तनुश्री जोशी, मानस मिश्रा, शालिनी मेहर, असना खान, अंगद चंदी, अर्चित गंडा, जिया शर्मा, बाणी खुराना, महक अग्रवाल, जसमीत कौर, दृष्टि अदलखा, अमनप्रीत कौर चावला, उन्नति सक्सेना, पलक सिंह, मान्या अरोरा को सम्मान मिला।
उत्तराखंड बोर्ड की पूजा शर्मा, सुकांत मंडल, शालिनी सिंह, रेनू गुप्ता, पलक सारस्वत, चांदनी, प्रीति कुमारी, आकाश सरकार, रिषभ राठौर, सिब्बु सरकार, शिवानी, रिया, कृष्णा कुमारी, मुस्कान वर्मा, मीनाक्षी, नीरज सिंह नेगी सम्मानित हुए।
विज्ञापन




शांतिपुरी के मेधावियों को किया सम्मानित

शांतिपुरी। राजकीय इंटर कॉलेज में वर्ष 2022-23 में 75 फीसदी से अधिक अंक अर्जित करने वाली छात्राओं को प्रधानाचार्य एबी चंद ने प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। इनमें मेधावी छात्रा शैली धामी, हिमानी पंडा, नेहा दानू, रीता मेहता, तानिया मेहता, ललिता जोशी, मनीषा गिरि, पूजा कोरंगा समेत जूडो की राष्ट्रीय खिलाड़ी शिवानी कोरंगा, गुंजन जोशी शामिल रहीं। डॉ. गणेश उपाध्याय ने कहा कि यह विद्यार्थी लक्ष्य की ओर बढ़कर क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे। वहां उपप्रधानाचार्य बीसी भट्ट, पीटीए अध्यक्ष बीएस कोरंगा, विशन कोरंगा, एनपी सिंह, टीडी कांडपाल, सुनील श्रीवास्तव, अनिल कुमार, आनंद चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें