फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई

Sat, 18 Jan 2025 12:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। परिवहन विभाग की ओर से दोराहा चौक पर लोगों को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलाई गई। इस दौरान काशीपुर के सचल दल के परिवहन कर अधिकारी सचिन कुमार और इंटरसेप्टर के टीएसआई संजय बिष्ट ने यातायात नियमों को लेकर लोगों को जागरूक किया। पहले टेंपो चालकों और फिर ग्राम महेशपुरा के एक स्कूल में छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई। वहां परिवहन सहायक अनिल कुमार, बलवीर सिंह, मनदीप सिंह, संजय कुमार, हरीश मेहरा, मनोज कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें