बाजपुर। मोहल्ला बौना कॉलोनी निवासी युवराज सिंह शुक्रवार को बाइक से बाजपुर से केशोवाला की ओर जा रहा था। इसी बीच केशोवाला मोड़ पर एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों की मदद से उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार कर हायर सेंटर रेफर कर दिया।