फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: ठेले वाले के नाम पर ले लिया 75 हजार का लोन

Sat, 24 May 2025 01:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। नीलकंठ काॅलोनी फेज एक निवासी राकेश ने शुक्रवार को पुलिस कार्यालय में एसएसपी को शिकायती पत्र सौंपा। इसमें कहा कि वह ठेले पर खाने-पीने का सामान बेचता है। उसने ठेले पर पेटीएम का क्यूआर स्कैनर लगाया है।
विज्ञापन

कुछ समय पहले स्कैनर की मशीन का स्पीकर खराब हो गया। पेटीएम पर शिकायत करने पर विकास नाम के युवक ने नया क्यूआर कोड लगवाने के साथ ही उसके अंगूठे का छाप लिया। कुछ दिन बाद उसके पास पेटीएम से 74 हजार का लोन होने का संदेश आया था। यह लोन किसी अन्य व्यक्ति के खाते में दिख रहा था।
उसने लोन के लिए आवेदन नहीं किया था। उसने विकास से संपर्क किया तो वह टालमटोली कर रहा है। एसएसपी ने मामले में जांच कराकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें