फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: एआरटीओ कार्यालय में लागू हुआ टोकन सिस्टम

Wed, 01 Apr 2026 01:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय ने कामकाज में पारदर्शिता और बेहतर प्रबंधन के लिए विभिन्न अनुभागों में टोकन सिस्टम लागू कर दिया है। अनुभागों के बाहर और भीतर टोकन सिस्टम के अनुपालन के लिए डिस्प्ले बोर्ड लगा दिए हैं।
विज्ञापन

एआरटीओ कार्यालय के ड्राइविंग लाइसेंस पटल, प्रवर्तन पटल, टैक्सी रजिस्ट्रेशन अनुभाग के साथ अन्य अनुभागों में लगने वाली लंबी लाइन से निजात दिलाने के लिए यह पहल की गई है। फिलहाल ड्राइविंग लाइसेंस पटल, प्रवर्तन पटल, टैक्सी रजिस्ट्रेशन अनुभाग में टोकन सिस्टम लागू किया गया है। टोकन के हिसाब से लोगों का काम किया जा रहा है।
एआरटीओ (प्रशासन) मोहित कोठारी ने बताया कि इस व्यवस्था से पटलों पर लगने वाली भीड़ में काफी कमी आई है। लोग टोकन नंबर और दिए गए समय के अनुसार अपने कार्य के लिए पटलों पर पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि भविष्य में अन्य पटलों में भी टोकन सिस्टम लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें