फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने तुड़वाया एक साल से बंद शौचालय का ताला

विज्ञापन
जसपुर में सुलभ शौचालय का ताला तुड़वाते विधायक आदेश चौहान। - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
जसपुर। नगर पालिका क्षेत्र में एक सुलभ शौचालय बंद पड़ा हुआ था। स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत विधायक आदेश चौहान से की तो उन्होंने खुद जाकर उसका ताला तोड़कर खुलवा दिया। विधायक ने नगरपालिका के ईओ से शौचालय में सफाई कर्मी नियुक्त करने को भी कहा है।
विज्ञापन

सुलभ इंटरनेशनल संस्था ने एक वर्ष पूर्व नगरपालिका की भूमि पर शौचालय बनवाया था। उस समय वहां एक सफाई कर्मी नियुक्त था। कुछ दिन शौचालय चालू रहने के बाद नगरपालिका ने उसमें ताला लगा दिया। स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत विधायक से की। शुक्रवार को विधायक कार्यकर्ताओं के साथ सुलभ शौचालय पहुंचे और वहां लगा ताला तुड़वा दिया। उन्होंने नगर पालिका से सफाई कर्मियों को बुलाकर उसकी सफाई भी करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें