झनकट। लंबे समय से कूड़े के ढेर में तब्दील झनकट बाजार स्थित सार्वजनिक शाैचालय की सफाई कर दी गई है। देखरेख के लिए एक व्यक्ति को नियुक्त करने की भी मांग की गई।
विज्ञापन
अमर उजाला ने सात फरवरी के अंक में झनकट में तीन लाख रुपये बना शौचालय कूड़ाघर शौचालय में तब्दील शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। बाजार क्षेत्र में शौचालय न होने और लोगों की समस्या को उठाया था। झनकट की ग्राम प्रशासक मीना जेठी के पति हीरा सिंह जेठी ने बताया कि शौचालय में गंदगी होने से लोगों को असुविधा हो रही थी। जनहित में शौचालय को साफ करवा दिया है।