फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: आज हम उन शहीदों, सैनिकों की वजह से है सुरक्षित जो देश की सीमा पर है तैनात

विज्ञापन
खटीमा में ब्लॉक सभागार में विजय दिवस कार्यक्रम में मौजूद पूर्व सैनिक। संवाद - फोटो : KHATIMA
विज्ञापन
खटीमा। विजय दिवस पर पूर्व सैनिक संगठन की ओर से 16 दिसंबर 1971 के शहीदों को नमन कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। पाकिस्तान के साथ हुए युद्ध में 93 हजार पाक सैनिकों का लिखित समर्पण और पाकिस्तान पर जीत की खुशी व्यक्त की गई। शिक्षा भारती इंटर कॉलेज और अलक्ष्या पब्लिक स्कूल के बच्चों ने 1971 के युद्ध का चित्रण कई कार्यक्रम पेश किए।
विज्ञापन

ब्लॉक सभागार में कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसडीएम रविंद्र सिंह बिष्ट, तहसीलदार शुभांगिनी, लेफ्टिनेंट कपिल सिंह जेठी(छिनकी) और पूर्व सैनिक संगठन अध्यक्ष कैप्टन गंभीर सिंह धामी ने दीप जलाकर किया। कार्यक्रम में 1971 के शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। मुख्य अतिथि एसडीएम बिष्ट ने कहा कि आज हम उन शहीदों, सैनिकों की वजह से सुरक्षित हैं, जो देश की सीमाओं पर शहीद हुए अथवा सुरक्षा में जुटे हैं। अवकाश पर लेफ्टिनेंट कपिल सिंह सेठी ने सेना के जज्बे को सलाम करते हुए कहा कि सेना का पराक्रम ही हमारी धरोहर है। सूबेदार राजेंद्र सिंह अधिकारी के संचालन में हुए कार्यक्रम में वीरांगना भवानी देवी, जानकी देवी, लीला देवी, सावित्री देवी, हरूली देवी, भागरथी देवी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कै. ठाकुर सिंह खाती, दान सिंह बोरा, होशियार सिंह बोरा, कै. जीवन सिंह मेहता, कै. गोपाल सिंह, कै. दीवानी चंद, कै. राजकुमार थापा, कै. लक्ष्मण सिंह बिष्ट, सूबेदार जीएस कार्की आदि थे।
सरस्वती एकेडमी बिगराबाग में कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती मां और शहीद वीर सैनिकों के प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और पुष्प अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में चेयरपर्सन ज्योति पाल, प्रबंधक राजेश पाल, प्रशासिका विनीता चंद, प्रधानाचार्य रामयश आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें