फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: निबंध में नितिन और चित्रकला में प्रियंका रहीं अव्वल।

विज्ञापन
बाजपुर के बरहैनी जीआईसी के प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थी। संवाद - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
बाजपुर। गांव बरहैनी आदर्श राजकीय इंटर कॉलेज में विजय दिवस पर निबंध लेखन और चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। चित्रकला में प्रियंका और निबंध में नितिन चंद्रा प्रथम रहे।
विज्ञापन

शुक्रवार को विद्यालय की एनएसएस इकाई की ओर से आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य महेश कुमार ने किया। प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को देश के सैनिकों के सर्वोच्च बलिदान के बारे में अवगत कराया। इस दौरान आयोजित चित्रकला में प्रियंका, नीतू, अकीबा क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। निबंध लेखन में नितिन चंद्रा, बरखा, नाजिश क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर रहे। विजेताओं को प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत किया गया। संचालन कर रहे कार्यक्रम प्रभारी धर्मेंद्र सिंह बसेड़ा ने कहा कि भारत-पाकिस्तान के बीच 3 दिसंबर 1971 को युद्ध शुरू हुआ और महज 13 दिन में ही पाकिस्तान ने भारतीय सेना के सामने समर्पण कर दिया। 16 दिसंबर 1971 को बांग्लादेश का एक नए राष्ट्र के रूप में जन्म हुआ। स्वयंसेवक अकरम अली ने कहा कि इस युद्ध में भारत के 3900 सैनिक शहीद हुए और करीब 9851 सैनिक युद्ध के दौरान घायल हो गए थे। मौके पर मुकेश शर्मा, लीलाधर पलडिया, सुनील सक्सेना, अमित अग्रवाल, विशाल कुमार, आशीष भटनागर, संजीव कुमार चंद्रा आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें