फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज फिर अखिल भारतीय किसान सभा ने किया धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
नानकमत्ता के बिरिया प्राथमिक स्कूल में धरना प्रदर्शन करते अखिल भारतीय किसान सभा के लोग। - फोटो : SITARGANJ
विज्ञापन
सितारगंज/नानकमत्ता। हरियाणा में किसानों पर लाठीचार्ज को लेकर अखिल भारतीय किसान सभा ने धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों ने अपनी मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की। चेतावनी दी कि जब तक सरकार किसानों की मांगें पूरी नहीं करती तब तक आंदोलन जारी रहेगी। इससे पूर्व कई गांवों में धरना प्रदर्शन किया जा चुका है।
विज्ञापन

रविवार को अखिल भारतीय किसान सभा के अध्यक्ष खड़क सिंह के नेतृत्व में सभा से जुड़े किसानों ने राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बिरिया में धरना प्रदर्शन किया। किसानों ने मंडियों को बहाल करने की मांग की। कहा कि इससे किसानों को अपनी फसलों का लाभांश मिल सकेगा। उन्होंने हरियाणा के कुरुक्षेत्र में किसानों पर हुए लाठीचार्ज की कड़ी निंदा की। किसानों को कर्ज मुक्त करने, मनरेगा के तहत सौ दिन के बजाय दो सौ दिन काम देने, प्रतिदिन छह सौ रुपये मजदूरी देने, सार्वजनिक उद्योगों का निजीकरण बंद करने आदि के प्रस्ताव पारित किए। वहां सभा के जिलाध्यक्ष त्रिलोचन सिंह, मुख्तियार सिंह, दर्शन सिंह, किशन सिंह, प्रीतम सिंह, गुरदीप सिंह, मकूल सिंह, लक्ष्मण सिंह, रामवती देवी, किरण राणा, सोनम राणा, कविता, रीता राणा, पूनम, शीलबंती देवी आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें