काशीपुर। गन्ना विकास विभाग काशीपुर से अनुदान पर कृषि यंत्र प्राप्त करने के लिए किसानों को दो फरवरी तक दस्तावेज जमा करने होंगे। इनकी की जांच के बाद ही उन्हें यंत्र उपलब्ध करवाए जाएंगे।
गन्ना विकास विभाग काशीपुर की ओर से कृषि यंत्र अनुदान योजना 2025-26 के तहत कृषि यंत्रों का वितरण किया जाना है। इसके लिए आवेदन करने वाले किसानों को पहले आओ, पहले पाओ नीति के तहत आवश्यक कृषि यंत्रों पर 40 व 50 प्रतिशत के अनुदान पर यंत्र उपलब्ध कराए जाएंगे। एससीडीआई बीके चौधरी ने बताया कि दो हेक्टेयर से कम जमीन वाले किसान व एससी/एसटी, महिला किसानों को 50 प्रतिशत के अनुदान पर हेरो कल्टीवेटर, रोटावेटर, स्प्रे मशीन उपलब्ध कराई जाएगी। दो हेक्टेयर से अधिक भूमि वाले व अन्य श्रेणियों के किसानों को यंत्रों पर 40 प्रतिशत की सब्सिडी दी जाएगी। ऑनलाइन पंजीकरण करने वाले किसानों को दो फरवरी 2026 तक कार्यालय में दस्तावेज जमा करने की अंतिम तिथि है। ब्यूरो