फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: ट्रांजिट कैंप से गांधी पार्क तक निकली तिरंगा यात्रा

Sun, 13 Aug 2023 11:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
जसपुर में तिरंगा यात्रा निकालते कार्यकर्ता। स्रोत भाजयुमो कार्यकर्ता
विज्ञापन
रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ
विज्ञापन


रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप के फुटबाल मैदान से गांधी पार्क तक द्वितीय तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में 51 फुट लंबा तिरंगा और स्कूली बच्चों की ओर से देशभक्ति की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। यात्रा को रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
रविवार को भाजपाइयों ने केआर पब्लिक स्कूल, जय हिंद पब्लिक स्कूल, आस्था जूनियर हाईस्कूल, स्वामी विवेकानंद विद्या मंदिर आदि स्कूलों के बच्चों के साथ यात्रा निकाली। यात्रा में विधायक शिव अरोरा, जिला अध्यक्ष कमल जिंदल, प्रदेश मंत्री विकास शर्मा, मेयर रामपाल सिंह, धीरेश गुप्ता, सुशील गाबा, सुनील यादव, बिट्टू चौहान आदि थे।
विज्ञापन

यात्रा से पहले भरे गए ट्रांजिट कैंप के गड्ढे
रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप में भाजपा की ओर से निकाली गई तिरंगा यात्रा से पहले सड़कों के गड्ढों में कई क्विंटल मिट्टी डाली गई। जबकि कई दिनों से बड़े-बड़े गड्ढों में पानी भरने से स्थानीय लोग परेशान हो रहे थे। वहीं यात्रा में एक स्कूल की छात्रा बेहोश भी हो गई। संवाद
शहीदों के आश्रितों और पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित
रुद्रपुर। एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम में डीएम उदयराज सिंह, विधायक शिव अरोरा, एसएसपी मंजूनाथ टीसी, मेयर रामपाल सिंह ने 10 शहीदों के आश्रितों व 15 पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया।
शनिवार की शाम नगर निगम सभागार में मानवाधिकार सुरक्षा एवं अपराध निरोधक संगठन की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वहां पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मो. असलम, पूर्व सैनिक सूबेदार मेजर खड़क सिंह कार्की, जिला अध्यक्ष निरवैर सिंह, जिला प्रभारी निर्मलजीत सिंह, महासचिव उपदेश कुमार, कांग्रेस नेता मीना शर्मा, अधिवक्ता दिवाकर पांडे, भारत भूषण चुघ आदि थे।
इन लोगों को किया सम्मानित
शहीद भगत सिंह के पोते गुरबचन सिंह, कारगिल शहीद बलजीत सिंह के भाई करनजीत सिंह, शहीद रमेश सिंह पुजारी की पत्नी कल्पना देवी ,शहीद मनोज सिंह रावत की माता गोदावरी देवी, शहीद अंग्रेज सिंह के भाई अमृत जीत सिंह, शहीद खेमचंद की पत्नी प्रेमा डर्बी , खुशाल सिंह ,हिम्मत सिंह कुंवर, गोविंद सिंह चौहान, रमेश चंद कन्याल, हीरा पानू, त्रिलोक सिंह खड़ायत आदि।
रुद्रपुर, काशीपुर में निकाली तिरंगी बाइक रैली

रुद्रपुर/काशीपुर। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत पुलिस ने रुद्रपुर और काशीपुर में तिरंगा बाइक रैली निकाली। रुद्रपुर के गांधी पार्क में यात्रा का समापन हुआ। रैली में पुलिस कार्यालय, कोतवाली, थाने और यातायात पुलिस मौजूद रही। साथ ही सिडकुल एसोसिएशन के पदाधिकारी, डीएम, एसएसपी, एसपी क्राइम चंद्रशेखर आर घोड़के, एसपी सिटी मनोज कत्याल, सीओ सिटी अनुषा बडोला, सीओ पंतनगर तपेश चंद, आदि थे। वहीं, काशीपुर में तिरंगा यात्रा में एसडीएम अभय प्रताप सिंह, तहसीलदार युसूफ अली, एसपी अभय सिंह, सीओ वंदना वर्मा, विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, मेयर उषा चौधरी आदि थे। उधर, फायर स्टेशन काशीपुर में प्रभारी लीडिंग फायरमैन चंदन सिंह बिष्ट की ओर से मेरी माटी मेरा देश के संबंध में शपथ ग्रहण हुआ।

सेनानियों के परिजनों को किया सम्मानित

काशीपुर। क्रांति तीर्थ समिति की ओर से भगत सिंह के पौत्र विश्वजीत समेत स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के करीब 40 परिजनों को सम्मानित किया गया। रविवार को आयोजित सम्मान समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट और उद्योगपति योगेश जिंदल ने किया। उन्होंने विशिष्ट अतिथि एसडीएम अभय प्रताप सिंह, डॉ. यशपाल रावत, संयोजक गुरविंदर सिंह चंडो, पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, मेयर उषा चौधरी, सर्वेश शशि, खिलेंद्र चौधरी, विधायक अरविंद पांडेय के साथ सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया। वहां पर पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल, राहुल पैगिया. सुरेंद्र सिंह जीना, बिट्टू राणा आदि थे। इधर, उदयराज हिन्दू इंटर कॉलेज की एनएसएस शाखा ने तिरंगा रैली निकाली। रैली का शुभारंभ प्रधानाचार्य बृजेश कुमार गुप्ता ने किया।


खटीमा और बाजपुर में पुलिस कर्मियों ने ली शपथखटीमा/बाजपुर। सीओ वीर सिंह ने खटीमा में पुलिस कर्मियों को अपने उत्तरदायित्व और कर्तव्य बोध की शपथ दिलाई। वहां एसएसआई अशोक कुमार, बाजार पुलिस चौकी प्रभारी संदीप पिलख्वाल, चकरपुर चौकी प्रभारी प्रियांशु जोशी थे। झनकईया थाने में थानाध्यक्ष रवींद्र सिंह बिष्ट ने शपथ दिलाई। वहीं, बाजपुर कोतवाली परिसर में सीओ भूपेंद्र सिंह भंडारी, कोतवाल प्रवीण कोश्यारी ने शपथ दिलाई।
विज्ञापन

गदरपुर और जसपुर में भाजयुमो ने निकाली तिरंगा रैली
गदरपुर/जसपुर। भाजयुमो गदरपुर मंडल अध्यक्ष मुनि भुसरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जीआईसी मैदान से तिरंगा रैली निकाली। वहां पर सुरेश खुराना, अनिल जेटली, अभिषेक वर्मा, जसवीर सिंह चीमा आदि थे। इधर, जसपुर में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। नेतृत्व युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत और प्रदेश महामंत्री रवि पाल ने किया। वहां पर पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल, डॉ. सुदेश, विनीत चौधरी थे। वहीं एलबीएसएस महाविद्यालय महुआडाबरा में बीएड प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं ने पौधारोपण किया। वहां पर प्राचार्य डॉ. सुबोध शर्मा आदि थे। संवाद

जसपुर में तिरंगा यात्रा निकालते कार्यकर्ता। स्रोत भाजयुमो कार्यकर्ता

जसपुर में तिरंगा यात्रा निकालते कार्यकर्ता। स्रोत भाजयुमो कार्यकर्ता

जसपुर में तिरंगा यात्रा निकालते कार्यकर्ता। स्रोत भाजयुमो कार्यकर्ता

जसपुर में तिरंगा यात्रा निकालते कार्यकर्ता। स्रोत भाजयुमो कार्यकर्ता

जसपुर में तिरंगा यात्रा निकालते कार्यकर्ता। स्रोत भाजयुमो कार्यकर्ता

जसपुर में तिरंगा यात्रा निकालते कार्यकर्ता। स्रोत भाजयुमो कार्यकर्ता

जसपुर में तिरंगा यात्रा निकालते कार्यकर्ता। स्रोत भाजयुमो कार्यकर्ता

जसपुर में तिरंगा यात्रा निकालते कार्यकर्ता। स्रोत भाजयुमो कार्यकर्ता

जसपुर में तिरंगा यात्रा निकालते कार्यकर्ता। स्रोत भाजयुमो कार्यकर्ता

जसपुर में तिरंगा यात्रा निकालते कार्यकर्ता। स्रोत भाजयुमो कार्यकर्ता

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें