फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चनकपुर पुल के पास खटके में फंसा जख्मी तेंदुआ मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। बन्नाखेड़ा मार्ग स्थित चनकपुर पुल के पास खटके में फंसा जख्मी तेंदुआ मिला। सूचना पर जंगलात और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू कर जख्मी मादा तेंदुए को बेहोश कर पकड़ लिया। उसके बाद चिकित्सकों की टीम तेंदुए को इलाज के लिए रामनगर के ढेला सेंटर ले गई।
विज्ञापन

बुधवार को गांव चनकपुर नदी के पुल के समीप झाड़ियों में खटके में फंसी एक मादा तेंदुए को ग्रामीणों ने देखा। सूचना पर बन्नाखेड़ा रेंजर एलएस मर्तोलिया, बरहैनी पुलिस चौकी इंचार्ज बसंत प्रसाद टीम के साथ मौके पर पहुंचे। तेंदुआ खटके में फंसा होने के कारण निकल नहीं पा रहा था। जिस पर नैनीताल, हल्द्वानी जंगलात के डाक्टरों की टीम बुलाई गई। टीम ने उसे बेहोश कर करीब तीन घंटे बाद पिंजरे में कैद कर लिया। तेंदुए की खबर मिलते ही ग्रामीणों की घटनास्थल के समीप भीड़ लग गई। मौके पर रामनगर प्रभाग के डीएफओ हिमांशु बागरी, एसडीओ शिशुपाल रावत, डॉ. आयुष उनियाल, डॉ. हिमांशु पांगती आदि थे।
शिकारियों ने लगाया होगा खटका
बाजपुर। बन्नाखेड़ा डिप्टी रेंजर सुरेंद्र जलाल ने बताया कि शिकारियों ने जानवरों को पकड़ने के लिए लोहे का खटका लगाया होगा। जिसमें तेंदुए का दाहिना पैर फंसकर जख्मी हो गया है। इलाज के बाद उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार तेंदुए को सुरक्षित जंगल क्षेत्र में छोड़ा जाएगा। जख्मी तेंदुआ दो साल का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें