फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खटीमा में बाघ ने हाथी के बच्चे को मार डाला

Thu, 13 Jun 2019 12:04 AM IST
yashwant yashwant अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
elephant
विज्ञापन
उप प्रभाग के अंतर्गत किलपुरा रेंज के घने जंगल में हाथी के चार साल के बच्चे को बाघ ने मार डाला। हाथी के बच्चे के पिछले हिस्से का मांस बाघ ने खा लिया था। वन विभाग की टीम ने पोस्टमार्टम के बाद शव को जलाकर नष्ट कर दिया।
विज्ञापन


बुधवार दोपहर रेंज के फॉरेस्टर शिव सिंह डांगी टीम के साथ पश्चिमी ब्लॉक के प्लाट संख्या 27 में गश्त कर रहे थे। इस बीच टीम को हाथी का बच्चा मृत पड़ा मिला। सूचना पर एसडीओ बाबू लाल, रेंजर केसी कफल्टिया, सुरई रेंजर आरके मौर्य मौके पर पहुंचे। पशु चिकित्साधिकारी संजीव शर्मा और झनकट के पशु चिकित्साधिकारी डॉ. कोमल सिंह ने मृत नर हाथी के शव का पोस्टमार्टम कराया। सुरई रेंजर मौर्य ने बताया कि शव करीब 7-8 दिन पुराना था।  

पिछले हिस्से का कुछ मांस बाघ ने खाया लग रहा था। किलपुरा रेंजर कफल्टिया ने बताया कि रेंज में बाघ द्वारा हाथी के बच्चे को मारने का यह पहला मामला है। बीते दिनों रेंज के अंतर्गत करीब 20-25 हाथियों का झुंड घूम रहा था। रेंज की सीमा शारदा रेंज, खटीमा रेंज, उत्तरी जौलासाल, दक्षिणी जौलासाल रेंज से लगी है। पशु चिकित्सकों ने विसरा जांच के लिए सुरक्षित रखा है। रेंजर कफल्टिया ने बताया कि विसरा जांच के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें