फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: कांग्रेस से बढ़ीं ठुकराल की नजदीकियां, यशपाल आर्या मिलने पहुंचे घर

Wed, 04 Feb 2026 12:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल की कांग्रेस परिवार से नजदीकियां दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं। विधायक तिलकराज बेहड़ के बाद अब नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या ठुकराल की बीमार मां का हाल जानने पहुंचे। चाय पर चर्चा हुई। 20 मिनट रुकने के बाद यशपाल वापस लौटे।
विज्ञापन



एक सप्ताह पहले पूर्व पालिकाध्यक्ष और कांग्रेस नेत्री मीना शर्मा ने राजकुमार ठुकराल पर प्राथमिकी कराई थी। आरोप था कि एक वर्ष पहले उनके ऊपर टिप्पणी करने का ऑडियो वायरल हुआ था। इधर, बेटे के ऊपर प्राथमिकी होने की जानकारी मिलते ही ठुकराल की मां की तबीयत बिगड़ गई थी और उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। तीन दिन पहले उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। ठुकराल ने बताया कि वह मंगलवार को वह अपने आवास एलायंस कॉलोनी में थे। इसी बीच कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने फोन कर बताया कि नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या उनकी मां का हाल जानने पहुंच रहे हैं। वह मां के आवास विशाली कॉलोनी में पहुंचे ही थे कि यशपाल भी आ गए। एक कप चाय पीने के बाद यशपाल ने मां ने मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। इसके अलावा कोई अन्य चर्चा नहीं हुई।

यह मुलाकात भले मां के बहाने हुई, लेकिन ठुकराल पंजे के करीब आ गए हैं। बेहड़ व हरक सिंह रावत से ठुकराल कई दौर की वार्ता कर चुके हैं। ठुकराल के लगातार कांग्रेस से बढ़ी करीबियाें से राजनीतिक हलकों में चर्चाओं का बाजार गरम है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा, महानगर अध्यक्ष ममता रानी, सीपी शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें