फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: कांग्रेस ज्वाइन कर मेहंदीपुर बालाजी रवाना हुए ठुकराल

Sun, 29 Mar 2026 01:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। दिल्ली में कांग्रेस पार्टी ज्वाइन करते ही राजकुमार ठुकराल मेहंदीपुर बालाजी, सालासर और खाटू श्याम बाबा के दर्शन के लिए रवाना हो गए। दूरभाष पर ठुकराल ने बताया कि रविवार दोपहर बाद वह रुद्रपुर पहुंचेंगे। यहां शाम पांच बजे कार्यकर्ताओं ने स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हुए ठुकराल के विवादित वीडियो
कांग्रेस में शामिल होने के बाद पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे हैं। वायरल वीडियो में वह मुस्लिम समुदाय के लोगों के लिए कई आपत्तिजनक शब्द कहते हुए सुने जा रहे हैं। वीडियो पर लोग कमेंट्स कर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें