फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: प्री-मानसून में आपत्तियों की बारिश से भीगा त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव

Sun, 15 Jun 2025 11:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। प्री-मानसून में जहां रुक-रुक कर हो रही बारिश से लोगों को राहत मिल रही है, वहीं त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के लिए जारी अनंतिम आरक्षण सूची के विरोध में आपत्तियों की बाढ़ सी आ गई है। दूसरे दिन ब्लाॅक से लेकर जिला मुख्यालय तक आपत्ति डालने वालों का तांता लगा रहा। स्थिति यह रही कि पहले दिन जहां 224 आपत्ति पड़ी थीं तो दूसरे दिन कुल 567 लोगों ने आपत्ति देकर आरक्षण में बदलाव की मांग उठाई है।
विज्ञापन

जिले में त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के तहत ब्लाॅक प्रमुख, क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए अनंतिम आरक्षण सूची जारी की गई है। जिला प्रशासन ने जारी आरक्षण सूची में आपत्ति के लिए दो दिन का समय दिया था। दो दिन में कुल 791 आपत्तियां दर्ज कराई गई हैं। इसमें खास यह है कि 373 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद पर 559 आपत्ति पड़ी हैं तो वहीं जिला पंचायत के 35 वार्डों के लिए 84 लोगों ने आवेदन कर आरक्षण में बदलाव की मांग की है।
इसमें किसी ने जनसंख्या को आधार बनाते हुए पिछड़ी सीट को अनारक्षित करने की तो किसी ने अनारक्षित को आरक्षण के दायरे में लाने की मांग की है। अब डीएम की अध्यक्षता में सोमवार और मंगलवार को जिला सभागार में सभी पदों के लिए पड़ी आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। दो दिन में आपत्तियों का निस्तारण किए जाने के बाद 18 जून को अंतिम आरक्षण सूची का प्रकाशन किया जाएगा। अंतिम सूची के आधार पर ही त्रि-स्तरीय पंचायत का चुनाव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्लाकवार पड़ी आपत्तियों का विवरण
ब्लाॅक - ग्राम पंचायत सदस्य - प्रधान - क्षेत्र पंचायत सदस्य - प्रमुख - जिपं सदस्य - कुल
1- खटीमा - 00 - 39 - 15 - 38 - 07 - 99
2- सितारगंज - 00 - 50 - 06 - 04 - 06 - 66
3- रुद्रपुर - 00 - 125 - 07 - 05 - 33 - 170
4- गदरपुर - 00 - 229 - 40 - 01 - 17 - 287
5- बाजपुर - 00 - 69 - 14 - 01 - 12 - 96
6- काशीपुर - 01 - 21 - 10 - 02 - 04 - 38
7- जसपुर - 02 - 26 - 02 - 00 - 05 - 35

ग्राम पंचायत सदस्य पद पर पड़ी आपत्तियां - 03
ग्राम प्रधान पद पर पड़ी कुल आपत्तियां - 559
क्षेत्र पंचायत सदस्य पदों पर पड़ी कुल आपत्तियां - 94
ब्लाक प्रमुख पद पर पड़ी आपत्तियां - 51
जिला पंचायत सदस्य पद पर पड़ी आपत्तियां - 84
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें