फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: तीन छात्रों का राष्ट्र स्तरीय छात्रवृत्ति के लिए चयन

Fri, 31 Jan 2025 12:32 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
नानकमत्ता। गुरुनानक इंटर कॉलेज के तीन छात्रों का राष्ट्रीय स्तर की छात्रवृत्ति एनएमएमएसएस (राष्ट्रीय साधन सह योग्यता छात्रवृत्ति योजना) के लिए चयन हुआ है। प्रधानाचार्य तरसेम सिंह ने बताया कि कक्षा आठ में अध्ययनरत नीरज सिंह, आकाश मजूमदार और अभिनव सिंह का छात्रवृत्ति के लिए चयन हुआ है। चयनित छात्र-छात्राओं को कक्षा 12 तक प्रत्येक वर्ष 12,000 रुपये छात्रवृत्ति मिलेगी। प्रधानाचार्य तरसेम सिंह, संपूर्ण सिंह, डॉ प्रशांत विश्वास, तेजेंद्र सिंह, शुभम विश्वास सहित अन्य स्टाफ ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें