फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: स्मैक सहित दो नेपाली युवक सहित तीन तस्कर गिरफ्तार

Fri, 09 Jan 2026 12:55 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
नानकमत्ता। पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान बाइक से स्मैक खरीदकर जा रहे दो नेपाली युवकों सहित तीन स्मैक तस्करों हर्षित निवासी ग्राम बिछाई थाना टनकपुर, अरविंद रावल निवासी बह्मदेव वार्ड नंबर छह, कंचनपुर, नेपाल और संतोष वराल निवासी ग्राम बनगांव थाना सुखसाल वार्ड नंबर 10, कंचनपुर, नेपाल को गिरफ्तार किया है। प्राथमिकी दर्ज कर अदालत से जेल भेज दिया। आरोपियों से 19.15 ग्राम स्मैक बरामद हुई। सीओ खटीमा विमल रावत के निर्देशन में प्रतापपुर चौकी इंचार्ज राजेंद्र पंत पुलिस कर्मियों के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे। नानकमत्ता की ओर से बाइक सवार तीन युवक चेकिंग देख बाइक वापस घूमा कर भागने का प्रयास किया पर पुलिस कर्मियों ने दबोच लिया। थानाध्यक्ष उमेश कुमार ने बताया कि तीन दिनों में 48.15 ग्राम स्मैक के साथ पांच तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें