फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: सैनिक स्मारक शांतिपुरी में मनाया गया विजय दिवस

Wed, 17 Dec 2025 12:53 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंंतनगर। शांतिपुरी पूर्व सैनिक संगठन की ओर से सैनिक स्मारक शांतिपुरी में मंगलवार को विजय दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक तिलक राज बेहड़ रहे। विधायक ने सैनिक स्मारक परिसर में विधायक निधि से निर्मित कक्ष का उद्घाटन किया। विधायक तिलक राज बेहड़ समेत सभी पूर्व सैनिकों ने कीर्ति स्तंभ पर 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में शहीद हुए वीर जवानों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में पूर्व सैनिक संगठन की ओर से विधायक बेहड़ को प्रतीक चिह्न व फूलमालाओं से संगठन के अध्यक्ष दिगंबर प्रसाद जोशी, कर्नल गोकरन सिंह राणा व कर्नल आरसी जोशी ने सम्मानित किया। कार्यक्रम को संगठन अध्यक्ष दिगंबर प्रसाद जोशी व जवाहर नगर सैनिक संगठन के अध्यक्ष आरडी भट्ट ने संबोधित किया। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य प्रेम आर्य, ग्राम प्रधान जवाहर नगर तारा मोहन पांडे, देवेन्द्र सिंह कोरंगा, श्याम चरन पंत, कमलेश जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें