फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: तीन क्विंटल संरक्षित मांस के साथ दो गिरफ्तार

Thu, 01 Jun 2023 12:47 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुर। पुलिस ने तीन क्विंटल संरक्षित मांस के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। दो आरोपी मौका पाकर फरार हो गए। बुधवार को पुलिस टीम ने एक वाहन को रोका। पकड़े गए युवकों ने अपने नाम मो. शानू और आलिम खान उर्फ आसिफ निवासी मलपुरी थाना ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद बताया। बताया कि उनके दो साथी तसलीम, नाजिम फरार है।
विज्ञापन

दोनों आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि तस्लीम और नाजिम संरक्षित पशु लाते हैं और डेयरी की आड़ में इन्हें काटा जाता है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से 3 क्विंटल 95 किलो संरक्षित मांस एक इलेक्ट्रॉनिक्स तराजू बरामद किया। डॉ. सुधांशु मिश्रा और पशुधन प्रसार अधिकारी संजय सिंह चौहान ने मौके पर पहुंचकर मांस के संरक्षित होने की पुष्टि की। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ उत्तराखंड गोवंश अधिनियम के अंतर्गत केस दर्ज कर लिया है। उनके वाहन को सीज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें