फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: अधंड़ में उखड़े तीन खंबे, 17 घंटे बाधित रही बिजली

Fri, 15 May 2026 01:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। बुधवार रात आए तेज अंधड़ में तीन खंबे उखड़ गए। इस कारण जसपुर खुर्द क्षेत्र में 17 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। बिजली आपूर्ति को बहाल करने में ऊर्जा निगम कर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

बुधवार की देर रात करीब 10:30 बजे के आसपास तेज अंधड़ आई। अंधड़ की वजह से मोटेश्वर महादेव मंदिर के पास तीन खंभे उखड़ गए और एक पेड़ भी गिर गया। इस कारण जसपुर खुर्द क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। बुधवार रात 11 बजे गई बिजली बृहस्पतिवार की शाम चार बजे आई। भीषण गर्मी में लोगों के इन्वर्टर ठप हो गए और लोगों का गर्मी से बुरा हाल हो गया। बिजली की लंबी कटौती का सीधा असर जनजीवन पर पड़ा। घरों में दैनिक कामकाज प्रभावित हुए, व्यापारियों और छोटे व्यवसायों को भी नुकसान उठाना पड़ा है। दूसरी ओर, ऊर्जा निगम कर्मियों को बिजली आपूर्ति बहाल करने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। एसडीओ ग्रामीण पंकज कुमार ने बताया कि तीन खंबे और पेड़ गिरने की वजह से जसपुर खुर्द क्षेत्र की बिजली बाधित रही जो अब बहाल हो चुकी है।

रात में तेज हवा चलने से एक घंटे गुल रही बिजली



रुद्रपुर। तेज हवा चलने से बुधवार रात कई इलाकों में करीब एक घंटे तक बिजली गुल रही। रात में करीब 11:30 बजे काफी तेज हवा चली। इस दौरान भूतबंगला, जयनगर, न्यू डिवाइन सिटी समेत कई इलाकों की बिजली गुल हो गई। रात करीब 12:30 बजे बिजली बहाल हुई। एसडीओ अन्नू अरोरा ने बताया कि लाइन में फाॅल्ट आने से दिक्कत आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें