फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kichha News: कच्ची शराब के साथ महिला समेत तीन लोग गिरफ्तार, 106 लीटर दारू बरामद

Mon, 09 Oct 2023 01:18 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, उधम सिंह नगर

सार

उत्तराखंड के किच्छा में पुलभट्टा पुलिस ने तीन अलग-अलग जगहों से कच्ची शराब के साथ एक महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। तीनों के खिलाफ आबकारी एक्ट में केस दर्ज किया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किच्छा में पुलभट्टा पुलिस ने तीन अलग-अलग जगहों से कच्ची शराब के साथ एक महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। तीनों के खिलाफ आबकारी एक्ट में केस दर्ज किया है।

 

एसओ पुलभट्टा कमलेश भट्ट ने बताया कि सात अक्तूबर को गुरजीत कौर निवासी ग्राम गिधौर थाना नानकमत्ता को ग्राम बरा से 26 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। टीम ने गुरदेव सिंह निवासी वार्ड 17 बंगाली कॉलोनी पुलभट्टा को शंकर फार्म शिव मंदिर के पास से बाइक से 30 लीटर कच्ची शराब ले जाते हुए पकड़ा।

 

बरा में टीम ने कच्ची शराब बनाते तहीम उर्फ बाबा निवासी ग्राम गऊघाट थाना किच्छा को पकड़ा। उसके पास रबड़ की ट्यूब में रखी 50 लीटर कच्ची शराब, एक ड्रम आदि बरामद किए। इस दौरान दो आरोपी सुरेंद्र सिंह उर्फ काले और उसका भाई सुरजीत सिंह निवासी घेरा फार्म थाना पुलभट्टा नहर में कूदकर भाग गए।

 

तहीम को दिहाड़ी पर ग्राहकों को शराब पिलाने एवं भट्टी निकालने के लिए रखा हुआ था। पुलिस ने मौके पर रखा हजारों लीटर लहन को नष्ट कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें