फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: आईटीआई में शुरू होंगे तीन नए ट्रेड, कक्षाएं और लैब तैयार

Thu, 13 Jul 2023 11:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
-डेस्कटॉप और प्लास्टिक क्षेत्र में भविष्य तराशने वाले युवाओं के लिए आईटीआई में सुनहरा अवसर
विज्ञापन

-एक्सक्लूसिव-
अरुण कुमार
काशीपुर। डेस्कटॉप और प्लास्टिक क्षेत्र में भविष्य तराशने वाले छात्र-छात्राओं के लिए राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) सुनहरा अवसर लेकर आया है। काशीपुर आईटीआई में दो नए ट्रेड शुरू होने जा रहे हैं। इसके लिए संस्थान में कक्षाएं, लैब आदि तैयार हो चुकी हैं।
आईटीआई में विश्व बैंक योजना के तहत डेस्कटॉप पब्लिशिंग ऑपरेटर, रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनिंग और प्लास्टिक प्रोसेसिंग ऑपरेटर नए कोर्स शुरू करने जा रहा है। इसके लिए संस्थान में लैब, कक्षाएं, कार्यशाला तैयार हो चुके हैं। शीघ्र ही यंत्र भी पहुंचने वाले हैं। तीनों ट्रेड में दो-दो यूनिट संचालित होंगी। एक यूनिट में 20 विद्यार्थी शामिल होंगे। गणित और विज्ञान से 10वीं पास छात्र-छात्राएं आवेदन कर सकेंगे। खास बात यह है कि डेस्कटॉप और रेफ्रिजरेशन संबंधी ट्रेड उत्तराखंड में पहली बार काशीपुर आईटीआई में शुरू होंगी। संस्थान में ट्रेड अपडेट होने के साथ सीट में वृद्धि हो गई है। इन कोर्स से उत्तीर्ण विद्यार्थी विभिन्न क्षेत्रों में आसानी से रोजगार हासिल कर सकेंगे। संवाद
विज्ञापन


युवाओं को पलायन से कुछ हद मिल सकेगी राहत
काशीपुर। कंप्यूटर, रेफ्रिजरेशन, एसी, प्लास्टिक से संबंधी काशीपुर, रुद्रपुर, हरिद्वार आदि क्षेत्रों में काफी उद्योग संचालित हैं। आईटीआई में संचालित होने वाली तीनों ट्रेड में प्रशिक्षण प्राप्त कर उत्तराखंड में ही रोजगार हासिल किया जा सकेगा। इससे युवाओं को बाहरी क्षेत्रों में पलायन करने से काफी हद तक राहत मिलेगी।

यह ट्रेड हैं संचालित
काशीपुर। आईटीआई में एनसीवीटी मान्यता प्राप्त एक वर्षीय वेल्डर, मैकेनिक ट्रैक्टर, स्वीइंग टेक्नोलॉजी, आशुलिपि महिला, फैशन डिजाइन, बेसिक कॉस्मेटोलॉजी के कोर्स संचालित हें। दो वर्षीय कोर्स में फिटर, टर्नर, मशीनिस्ट, मैकेनिक इलेक्ट्रोनिक्स, वायरमैन, मैकेनिक मोटर व्हीकल सहित 16 ट्रेड शामिल हैं। इनमें कोर्स करीब पांच सौ छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। ट्रेड बढ़ने से सीट की संख्या बढ़कर 890 हो गई है।
विज्ञापन

कोट......
विश्व बैंक योजना के तहत डेस्कटॉप पब्लिशिंग ऑपरेटर, रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनिंग और प्लास्टिक प्रोसेसिंग ऑपरेटर नए कोर्स शुरू होंगे। कक्षाएं और लैब तैयार हो चुकी है। डेस्कटॉप पब्लिशिंग ऑपरेटर और प्लास्टिक प्रोसेसिंग ऑपरेटर ट्रेड शुरू करने वाली आईटीआई काशीपुर प्रदेश में पहली है। ट्रेड अपग्रेड कर सीट की क्षमता 890 हो गई है। - जेपी टम्टा, प्रधानाचार्य आईटीआई। काशीपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें