फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: करंट लगने से युवक की मौत

Thu, 13 Jul 2023 12:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
बाजपुर सीएचसी में मृतक की मां विलाप करते। संवाद
विज्ञापन
बाजपुर। खेत में काम कर रहा युवक बिजली के खंभे से करंट लगने पर गंभीर रूप से झुलस गया। आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

ग्राम हरसान जबरान निवासी बिट्टू सिंह (30) पुत्र राम सिंह बुधवार को खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान वह खेत में लगे बिजली के पोल के संपर्क में आ गया और करंट लगने से गंभीर रूप से झुलस गया। लोगों ने उसे निजी वाहन से सीएचसी पहुंचाया, जहां परीक्षण के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही उसकी मां चन्नो बाई बेहोश बेहोश हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वह अपने पीछे एक बेटा और एक बेटी को रोता-बिलखता छोड़ गया है। वह राजमिस्त्री का करके परिवार का भरण-पोषण करता था। पूर्व दर्जा मंत्री राजेश कुमार ने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया। कहा कि परिवार को मुख्यमंत्री की ओर से आर्थिक सहायता दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें