फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: आईफोन का शौक पूरा करने के लिए तीन नाबालिगों ने खंगाल दिया घर

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। आईफोन रखने का शौक पूरा करने के लिए तीन नाबालिगों ने एक घर में चोरी की। सोने-चांदी के आभूषण बेचकर वह आईफोन खरीदने की फिराक में थे ही कि पुलिस ने पकड़ लिया। तीनों को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने के बाद बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया है।
विज्ञापन

कोतवाल मोहन चंद्र पांडे ने बताया कि 22 जनवरी को आनंद विहार फुलसुंगा निवासी सन्नी जोहरी किसी काम से परिवार के साथ बाहर गया था। जब वह वापस घर लौटा तो घर के मुख्य गेट का ताला टूटा था। अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवर गायब थे। सन्नी की तहरीर पर 24 जनवरी को पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी थी। सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए।
जेवर बाजार में बेचने की थी तैयारी
उन्होंने बताया कि सोमवार को पंचवटी कॉलोनी के पास से तीन नाबालिगों को पकड़ा। उनकी निशानदेही पर एक सोने का हार, तीन मंगलसूत्र, दो झुमके, एक चांदी की पैंडल, एक चांदी का सिक्का, तीन जोड़ी चांदी की पायल, एक सोने का सिक्का छह टुकड़ों में बरामद हुआ। तीनों किशोर थे। पूछताछ में नाबालिगों ने अपना पता ट्रांजिट कैंप क्षेत्र बताया और कहा कि वह अपने दोस्तों की तरह आईफोन खरीदना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने चोरी की प्लानिंग कर घर खंगाला। जेवर को बाजार में बेचने की तैयारी थी।
विज्ञापन

..........
पढ़ने की उम्र में चोरी करने चले

पकड़े गए तीन नाबालिगों में एक स्कूली छात्र हैं जबकि दो ने पढ़ाई छोड़ दी है। चोरी करने के बाद तीनों जेवर को किसी स्थान पर छिपाकर घर चले गए। तीनों इस इंतजार में थे कि जैसे ही चोरी का मामला शांत होगा वैसे ही जेवर बेचकर पैसे ले लेंगे। कुछ जेवर को नाबालिगों ने तोड़ भी दिया था।

-

200 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले

पुलिस ने चोरों का पता लगाना के लिए सीसीटीवी और सर्विलांस दोनों का सहारा लिया। पुलिस के पांच सदस्य इस काम में लगे। ट्रांजिट कैंप में घटनास्थल के पास से लेकर पांच किलो मीटर दायरे में 200 सीसीटीवी कैमरे खंगाले, तब नाबालिग हत्थे चढ़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें