फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतर्राज्जीय डकैत गिरोह के तीन सदस्य दबोचे

Wed, 25 May 2016 11:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी एसटीएफ और यूएसनगर की सीआईयू की टीम को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने अलीगढ़ से यूएसनगर जिले में हुई डकैती की वारदातों में शामिल इंटर स्टेट डकैत गिरोह के तीन लोगों को हिरासत में लिया है। यूपी एसटीएफ की सूचना पर यूएसनगर की सीआईयू की टीम ने अलीगढ़ में दबिश देकर तीन डकैतों को धर दबोचा। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पकड़े गए डकैतों का यूएसनगर के साथ ही यूपी में हुई डकैती में भी शामिल होने की संभावना है। इतना ही नहीं मॉडल कालोनी में हुई डकैती की वारदात में भी इनके शामिल होने की संभावना है। 

मंगलवार का दिन यूएसनगर की सीआईयू टीम के लिए उपलब्धि भरा रहा। यूपी एसटीएफ के निशाने पर रहे गिरोह के सदस्यों को यूएसनगर की सीआईयू की टीम ने अलीगढ़ पहुंच कर अंतर्राज्जीय डकैत गिरोह के तीन सदस्यों को धर दबोचा। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि गिरोह अपनी डकैती की वारदात के लिए वेस्टर्न यूपी के साथ ही उत्तराखंड में  आतंक का पर्याय बना हुआ था। लोकल पुलिस डकैतों को पकड़ने के लिए काफी लंबे समय से जाल बिछाए हुए थी। 

वहीं वर्तमान एसएसपी कृष्ण कुमार वीके ने जिस संजीदगी के साथ क्राइम इंवेस्टीगेशन यूनिट का गठन किया, उसका गठन साकार परिणाम लेकर सामने आया है। उधर इस मामले में पुलिस के आला अधिकारियों की माने तो गिरोह के चंद मोहरे ही दबोचे गए हैं, जबकि मुख्य सरगना को गिरफ्तार किया जाना अभी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें